चमोली में भूकंप से डोली धरती, ज्योर्तिमठ में रहा केंद्र; प्रशासन ने दी राहत की जानकारी

Daily Prime Desk
1 Min Read

उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार सुबह भूकंप के झटकों से धरती हिल गई। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 दर्ज की गई। सुबह 10:24 बजे आए इन झटकों का केंद्र ज्योर्तिमठ बताया गया है। राहत की बात यह है कि जिले में अब तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

आपदा प्रबंधन अधिकारी ने दी जानकारी

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर ने बताया कि बुधवार सुबह भूकंप दर्ज किया गया। इसकी तीव्रता 4.1 थी और इसका केंद्र ज्योर्तिमठ रहा। भूकंप आने का समय सुबह 10 बजकर 24 मिनट बताया गया है।

जान-माल का नुकसान नहीं, हालात सामान्य

भूकंप के बाद जिले में किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन के मुताबिक, कहीं से भी जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। फिलहाल चमोली जिले में स्थिति सामान्य बनी हुई है।

Share This Article