RIMC Entrance Exam 2026: 6 दिसंबर को होगी प्रवेश परीक्षा, सुबह 9:30 बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री

Daily Prime Desk
3 Min Read

NTA ने जारी किए परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश, उम्मीदवारों को सुबह 8 से 9:30 बजे तक पहुंचना होगा केंद्र; तीन पालियों में होगी परीक्षा।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) रक्षा मंत्रालय की ओर से 6 दिसंबर 2026 को राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज प्रवेश परीक्षा (RIMCEE) आयोजित करेगी। परीक्षा रविवार को होगी। एनटीए ने परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए समय-सारिणी, केंद्र में प्रवेश, भोजनावकाश और अन्य जरूरी नियमों को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

एनटीए के अनुसार, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8 बजे से 9:30 बजे के बीच पहुंचना होगा। सुबह 9:30 बजे के बाद किसी भी स्थिति में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा तीन पालियों में आयोजित होगी, जिसमें अंग्रेजी, गणित और सामान्य ज्ञान के पेपर शामिल हैं।

RIMCEE 2026: परीक्षा का पूरा टाइम टेबल

परीक्षा का चरणविषय/गतिविधिसमय
केंद्र में प्रवेशरिपोर्टिंग और एंट्रीसुबह 8:00 से 9:30 बजे
पहली पालीअंग्रेजीसुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे
भोजनावकाशपहला ब्रेकदोपहर 12:00 से 12:45 बजे
दूसरी पालीगणितदोपहर 1:00 से 2:30 बजे
छोटा ब्रेकदूसरा अंतरालदोपहर 2:30 से 2:45 बजे
तीसरी पालीसामान्य ज्ञानदोपहर 3:00 से 4:00 बजे

उम्मीदवार टिफिन में ला सकते हैं सूखा भोजन

एनटीए ने उम्मीदवारों को 45 मिनट के भोजनावकाश के दौरान खाने की व्यवस्था को लेकर भी जानकारी दी है। अभ्यर्थी अपने साथ सैंडविच, पराठे और फल जैसे सूखे खाद्य पदार्थ ला सकते हैं। हालांकि, भोजन टिफिन में रखना अनिवार्य होगा।

टिफिन पर उम्मीदवार का नाम और आवेदन संख्या स्पष्ट रूप से लिखी होनी चाहिए। परीक्षा केंद्र पहुंचने के बाद टिफिन को परीक्षा कक्ष में निरीक्षक की ओर से बताए गए स्थान पर रखना होगा। दोपहर 12 बजे से 12:45 बजे तक भोजनावकाश रहेगा। इस दौरान उम्मीदवार केंद्र अधीक्षक की ओर से निर्धारित स्थान पर भोजन कर सकेंगे।

12:45 बजे तक सीट पर लौटना जरूरी

एनटीए के निर्देशों के मुताबिक, भोजनावकाश समाप्त होने से पहले यानी दोपहर 12:45 बजे तक सभी उम्मीदवारों को अपनी निर्धारित सीट पर वापस पहुंचना होगा। इसके अलावा, परीक्षा केंद्र में प्रवेश और सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को पूरी परीक्षा समाप्त होने तक केंद्र से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।

RIMCEE 2026 से जुड़ी जानकारी के लिए यहां करें संपर्क

परीक्षा से संबंधित किसी जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार एनटीए हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।

  • फोन: 011-40759000 / 011-69227700
  • ईमेल: [email protected]
  • वेबसाइट: nta.ac.in और exams.nta.nic.in/RIMCEE

एनटीए ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से जुड़े नए अपडेट और जरूरी सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।

Share This Article