इंडोनेशिया से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां एक महिला को अजगर ने समूचा निगल लिया। महिला का शव अजगर के पेट के अंदर पाया गया। एक स्थानीय अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।न्यूज एजेंसी एएफपी ने स्थानीय लोगों के हवाले से बताया कि दक्षिण सुलावेसी प्रांत के कलेमपांग गांव की 45 वर्षीय महिला को उसके पति और दूसरे ग्रामीणों ने शुक्रवार को अजगर के पेट के अंदर पाया था। गांव के मुखिया सुआर्डी रोसी ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि चार बच्चों की मां फरीदा गुरुवार रात लापता हो गई थी और घर नहीं लौटी, जिसके बाद गांव के लोगों ने उसकी तलाशी के लिए अभियान चलाया।सुआर्डी ने कहा, उसके पति को उसका सामान मिला…जिससे उसे संदेह हुआ कि वह जंगल के आसपास ही हैं। फिर ग्रामीणों ने इलाके की तलाशी ली। उन्हें जल्द ही एक बड़े पेट वाला अजगर दिखाई दिया। हमें बड़े पेट वाले अजगर को देखते ही शक हुआ जिसके बाद वे अजगर का पेट काटने के लिए सहमत हो गए। जैसे ही उन्होंने ऐसा किया, फरीदा का सिर तुरंत दिखाई देने लगा। फरीदा को सांप के अंदर पूरी तरह से कपड़े पहने हुए पाया गया।
महिला को जिंदा निगल गया 16 फुट का अजगर

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

