सोशल मीडिया पर मशहूर होना आसान नहीं है। सोाशल मीडिया की दुनिया को असल दुनिया पर हावी कर लेना किस हद तक नुकसानदायक हो सकता है। किस हद तक आपको ये प्रभावित कर सकता है। इसका एक नया उदाहरण सामने आया है। एक 12 वीं कक्षा में रहने वाली लड़की ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग से परेशान होकर अपनी आत्महत्या कर ली। कक्षा 12 में पढ़ने वाली एक छात्रा सोशल मीडिया पर जाना माना नाम थी। उसका एक अन्य सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में थी। यही नहीं उसका रिलेशनशिप सोशल मीडिया पर किसी से छिपा नहीं था। लेकिन लगभग दो माह पहले उसका उसके बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप की बात सोशल मीडिया पर भी फैल गई। उसके बाद से ही उसके बॉयफ्रेंड के फैंस द्वारा ट्रोल किा जा रहा था। ट्रोलिंग इतनी ज्यादा हो गई थी कि वो बहुत परेशान रहने लगी थी। इसी बीच उसने बीते सप्ताह आत्महत्या करने का प्रयास किया। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उसके अभिभावक ने कहा कि उन्हें जब बेटी के रिश्ते के बारे में पता चला कि तो उन्होंने उसे पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। वह ब्रेकअप के बाद से ही अवसाद में थी।
सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने की आत्महत्या, ब्रेकअप के बाद फैंस कर रहे थे ट्रोल; रिपोर्ट में दावा

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

