यहां बम बांधकर घूम रहीं महिला आतंकी, शादी से लेकर अंतिम संस्कार तक मुश्किल…

3 Min Read

नाइजीरिया में महिला आत्मघाती हमलावरों ने शादी समारोह और अंतिम संस्कार के दौरान ब्लास्ट करके कम से कम 18 लोगों को मार डाला।

एक बम धमाका अस्पताल में भी हुआ। इन हमलों में तीन दर्जन से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। ग्वोजा शहर में चल रहे इस्लामिक के चलते इस तरह के हमले आम हो गए हैं।

15 साल से चल  रहे इस संघर्ष में हजारों लोगों की जान जा चुकी है और लाखों लोगों को घर-बार छोड़कर पलायन करना पड़ा। 

नाइजीरियाई सेना के अभियान की वजह से आतंकी समूह कमजोर जरूर पड़े हैं लेकिन मौका मिलते ही वे आम नागरिकों और सैनिकों को निशाना बनाते हैं।

नाइजीरिया की मीडिया के मुताबिक मरने वालों में बच्चे और कई प्रेग्नेंट महिलाएं भ शामिल हैं। वहीं जो लोग घायल हैं उनकी भी हालत नाजुक बनी हुई है। अब तक किसी भी संगठन ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। 

यहां बोर्नो प्रांत में बोको हमर और स्प्लिंटर ग्रुप का कब्जा हुआ करता था। यहां ग्रामीण इलाकों में अब भी बोको हरम के आतंकी ऐक्टिव हैं।  

हाल ही में नाइजिरायी के पश्चिमी नाइजर के टिल्लाबेरी में भी आतंकवादी हमला हुआ था जिसमें कम से कम 20 सैनिक मारे गए थे। 

मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा था कि मंगलवार को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 10 बजे रक्षा और सुरक्षा बलों की एक टुकड़ी पर तासिया गांव के बाहरी इलाके में सशस्त्र आतंकवादी समूहों ने हमला किया, जिसके कारण 20 सैनिक और एक नागरिक सहित 21 लोग मारे गए। विज्ञप्ति में कहा गया कि हमले में नौ सैनिक घायल हो गए और सेना के दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान कई आतंकवादियों को मार गिराया गया और उनके यात्रा तथा संचार के साधनों को नष्ट कर दिया गया। साथ ही, शेष हमलावरों की तलाश करने और उन्हें नष्ट करने के लिए हवाई और जमीनी बलों को तैनात किया गया।

The post यहां बम बांधकर घूम रहीं महिला आतंकी, शादी से लेकर अंतिम संस्कार तक मुश्किल… appeared first on .

Share This Article