सागर हादसे के बाद एक्शन में मोहन सरकार……….कलेक्टर और एसपी को हटाया 

2 Min Read

अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई हुई 

भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले में दीवार गिरने के बाद नौ बच्चों की मौत हुई है। हरदौल मंदिर में पार्थिव शिवलिंग बनाने के दौरान यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद मोहन सरकार ने कार्रवाई कर कलेक्टर और एसपी को हटा दिया है। छतरपुर कलेक्टर को सागर का नया कलेक्टर नियुक्त किया है। इसके साथ ही रायसेन एसपी को सागर का नया एसपी बनाया गया है। साथ ही अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई हुई है।

 

अधिकारियों की लापरवाही मानी गई

सागर की घटना के पीछे अधिकारियों की लापरवाही मानी गई है। सीएम के निर्देश के बावजूद सतर्कता नहीं दिखाई गई। घटना सामने आने के बाद शाहपुर नगर परिषद के सीएम और उपयंत्री को सस्पेंड किया गया है। इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर के प्रभारी डॉ हरिओम बंसल को भी निलंबित किया गया है। संयुक्त कलेक्टर संदीप सिंह को भी सरकार ने पद से हटा दिया है। इसके बाद देर रात कलेक्टर दीपक आर्य और एसपी अभिषेक तिवारी को हटा दिया गया है।

 

सागर में नए अधिकारियों की पदस्थापना

कलेक्टर और एसपी को हटाने के बाद सागर में नए अधिकारियों की पदस्थापना हो गई है। 2013 बैच के आईएएस अधिकारी संदीप जी आर सागर के नए कलेक्टर हैं। अभी वह छतरपुर कलेक्टर थे। वहीं, छिंदवाड़ा जिला पंचायत के सीईओ पार्थ जैसवाल छतरपुर के नए कलेक्टर बने हैं। दीपक आर्य को मंत्रालय में उप सचिव बना गया है। वहीं, 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी विकास कुमार सहवाल को सागर का एसपी नियुक्त किया है। वे अभी रायसेन में पदस्थ थे। साथ ही सागर एसपी तिवारी की तैनाती पुलिस मुख्यालय में हुई है। 

Share This Article