अक्टूबर में नवरात्रि से करवा चौथ तक कई बड़े पर्व, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

Daily Prime Desk
2 Min Read

अक्टूबर 2026 का महीना धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस महीने शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा, विजयादशमी यानी दशहरा, शरद पूर्णिमा और करवा चौथ जैसे कई प्रमुख पर्व मनाए जाएंगे। इसके साथ ही इंदिरा एकादशी, पापांकुशा एकादशी, प्रदोष व्रत और विभिन्न श्राद्ध तिथियां भी पड़ेंगी। पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी और 20 अक्टूबर को विजयादशमी के साथ दशहरा मनाया जाएगा। महीने के अंत में 29 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा।

अक्टूबर के प्रमुख व्रत और त्योहार

1 अक्टूबर को षष्ठी श्राद्ध और रोहिणी व्रत से महीने की शुरुआत होगी। 2 अक्टूबर को सप्तमी श्राद्ध के साथ गांधी जयंती मनाई जाएगी। 3 अक्टूबर को जीवित्पुत्रिका व्रत और कालाष्टमी रहेगी, जबकि 6 अक्टूबर को इंदिरा एकादशी का व्रत रखा जाएगा।

10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या के बाद 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू होगी। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाएगी। 17 अक्टूबर को सरस्वती पूजा और नवपत्रिका पूजा होगी। 19 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी और महा नवमी के पर्व पड़ेंगे।

20 अक्टूबर को विजयादशमी और दशहरा मनाया जाएगा। इसके बाद 22 अक्टूबर को पापांकुशा एकादशी और 23 अक्टूबर को शुक्र प्रदोष व्रत होगा। 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा और कोजागरा पूजा रहेगी। 26 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती और मीराबाई जयंती मनाई जाएगी।

महीने के अंतिम प्रमुख पर्व के रूप में 29 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा।

Share This Article