भोपाल। पुराने शहर के छोला मंदिर थाना इलाके में सौतेले पिता द्वारा 17 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म किए जाने की शर्मनाक घटना सामने आई है। आरोपी किशोरी को डरा धमकाकर करीब एक महीने उसके साथ ज्यादती कर रहा था। पुलिस के अनुसार मां के साथ थाने पहुंची कि इलाके में रहने वाली 17 साल की किशोरी ने अपनी शिकायत में बताया कि वह पूर्व में पढ़ाई छोड़ चुकी है। उसकी मां ने लक्ष्मी नारायण से दूसरी शादी की थी। और वह भी मां के साथ रहती है। निजी काम करने वाला सौतेला पिता उसे पर बुरी नियत रखता था। करीब 1 महीने पहले आरोपी ने मौका पाकर धमकाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया था। विरोध करने और मां को बताने पर वह जान से मारने की धमकी देने लगा। उसकी धमकी के कारण नाबालिक चुप रही जिससे आरोपी की हिम्मत बढ़ गई। और वह लगातार उसका शारीरिक शोषण करने लगा। सौतेले पिता के यौन शोषण और धमकियों से परेशान होकर नाबालिग ने उसकी सारी करतूत मां को बता दी। मां किशोरी को लेकर थाने पहुंची जहां शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता लक्ष्मी नारायण मालवीय के खिलाफ पॉक्सो व दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
सौतेला पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

