प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, आज भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी

admin
1 Min Read

देहरादून:  उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। आज गुरुवार सुबह गढ़वाल और कुमाऊं के कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कही-कही भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फरवरी के पहले सप्ताह में अगर उत्तर-पश्चिम हवाओं की गतिविधि तेज रही तो ठंड का अहसास होगा, नहीं तो तापमान में कोई खास कमी देखने को नहीं मिलेगी। कुछ जिलों में बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है।

मौसम अब करवट बदलता रहेगा। आज जहां कई जगह पर बारिश हो रही है। वहीं कल दो फरवरी को मौसम साफ रहेगा। तीन फरवरी की रात मौसम एक बार फिर करवट लेगा और चार-पांच फरवरी को बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

Share This Article