Uttarakhand weather Update: इन जिलों में बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट

admin
1 Min Read

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने रविवार से चार दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। बारिश-बर्फबारी से ठंड बढ़ सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार  ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण प्रदेश में 18 से 21 फरवरी तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि इन जिलों में 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। निचले इलाकों में भी हल्की बर्फबारी की संभावना है।

 

 

Share This Article