अचानक बिगड़ी आबकारी सचिव की तबीयत, अस्पताल पहुंच CM धामी ने जाना हाल

admin
1 Min Read

देहरादून: सोमवार की देर रात उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी व आबकारी आयुक्त हरि चंद सेमवाल की तबियत बिगड़ने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  जिस समय उनकी तबीयत बिगड़ी, उस समय वह मुख्यमंत्री आवास में किसी काम से पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सिनर्जी अस्पताल पहुँच कर वहां भर्ती आबकारी सचिव श्री हरिचंद सेमवाल का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से भी सेमवाल के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईएएस अधिकारी के समुचित उपचार को लेकर निर्देश जारी किए हैं। उनके स्वास्थ्य को स्थिर बताया गया। और चिकित्सको ने उन्हें विशेष ऑब्जरवेशन में रखा है।

Share This Article