Uttarakhand: कांग्रेस को झटका, 2 पूर्व विधायकों ने दिया पार्टी से इस्तीफा

admin
1 Min Read

देहरादून: कांग्रेस में पार्टी छोड़ने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले गंगोत्री के पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण और पुरोला के पूर्व विधायक मालचंद ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

इन पूर्व विधायकों का त्यागपत्र कांग्रेस के लिए झटका माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों पूर्व विधायक कल भाजपा में शामिल होंगे। इन दोनों के भाजपा में आने से टिहरी सीट पर भाजपा प्रत्याशी को मजबूती मिलने की संभावना है।

Share This Article