Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने किया नामांकन, CM ने की रिकॉर्ड जीत की भविष्यवाणी

admin
1 Min Read

ऊधम सिंह नगर: पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन के आखिरी दिन नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी अजय भट्ट ने बुधवार को रुद्रपुर कलेक्टर ऑफिस पहुंचकर नामांकन किया।

इस दौरान उनके साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक शिव अरोरा मौजूद रहे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नामांकन करने के दौरान विक्ट्री का साइन दिखाया।

भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के नामांकन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दावा किया कि नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट बीजेपी 5 लाख से ज्यादा मतों के अंतर से जीतेगी। धामी ने कहा कि बीजेपी राज्य की सभी पाचों विधानसभा सीटें जीत रही है और प्रतियोगिता इस बात कि है कि कौन उम्मीदवार कितने बड़े अंतर से चुनाव जीतेगे।

Share This Article