देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व वाॅर रूम के चेयरमैन नवीन जोशी ने कहा कि भाजपा शासन काल में विकास कार्य अवरूद्ध हुए जिससे आम आदमी का जीवन अस्त व्यस्त हो गया। श्री जोशी आज जनसंवाद से जनसमर्थन कार्यक्रम के तहत धर्मपुर विधानसभा के अंतर्गत मेहुवाला में जनसंवाद के तहत कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे, उन्होंने वहां के स्थानीय लोगों से जनसंपर्क कर कांग्रेस के लिए समर्थन मांगा, और क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि जब जब भाजपा की सरकारे राज्य में रही तब तब विकास कार्य बाधित होते रहे हैं, आज देहरादून शहर का बुरा हाल है, स्मार्ट सिटी के नाम पर शहर में मात्र खाना पूर्ति की गयी हैं, भाजपा शासनकाल में मलिन बस्तियों को उजाडनें का काम किया जा रहा है। जिससे गरीब तबका डरा हुआ है, तथा अपने सिर के उपर छत के लिए दर बदर भटकने को मजबूर हैं, श्री जोशी ने कहा कि अगर देहरादून नगर निगम में कांग्रेस का मेयर बनता है तो बस्तियों को मालिकाना हक देने के लिए कांग्रेस दृढ़ संकल्परत हैं। इस दौरान श्री जोशी को क्षेत्र की जनता ने वहाॅ की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराते हुए उनका निराकरण करने की मांग की। श्री जोशी ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह उनकी समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाएंगे और उसका समाधान करने के लिए संकल्परत हैं। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल, गोपाल सिंह गडिया, कांति बल्लभ भट्ट, सुरेंद्र सिंह रावत, नवीन सलूजा, प्रिया जयसवाल, मोहन कुमार आदि ने भी अपने विचार रखे।
भाजपा शासनकाल में अवरूद्ध हुए विकास कार्य

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

