नैनीताल। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम गौलापार का औचक निरीक्षण करने पहुंचे विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा को उस वक्त फजीहत का सामना करना पड़ा, जब वह खिलाड़ियों के लिए बने वेटिंग रूम में पहुंचे। यहां वेटिंग रूम में घुप अंधेरा था। पता चला कि यहां लाइट की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा समेत खेल विभाग के सभी आलाधिकारियों ने मोबाइल की टॉर्च जलाई, तब जाकर निरीक्षण हो सका।इसके बाद अमित सिन्हा ने वेटिंग रूम के पास वाले कमरे का निरीक्षण करने की इच्छा जताई तो यहां दरवाजे पर लॉक लगा हुआ था। समय पर कमरे की चाभी न मिलने पर अमित सिन्हा अन्य जगहों का जायजा लेने के लिए निकल पड़े। इस पूरे घटनाक्रम ने खेल विभाग की कार्यप्रणाली को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया।बता दें कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के मद्देनजर गौलापार स्टेडियम में स्विमिंग, खो-खो, फुटबॉल, वुशु खेलों के प्रशिक्षण कैंप आयोजित होने हैं। इसके मद्देनजर निर्माण कार्यों और खिलाड़ियों के रुकने की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अमित सिन्हा निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। उन्होंने स्विमिंग पूल, डाइविंग पूल, वार्मअप पूल, फुटबॉल ग्राउंड आदि का निरीक्षण किया। साथ ही जिला क्रीड़ा अधिकारी को अपूर्ण, गतिमान और प्रस्तावित कार्यों को लेकर दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डीके सिंह, सहायक निदेशक रसिका सिद्दीकी, जिला क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल, त्रिलोक जीना, किशोर पाल, महेश बिष्ट आदि मौजूद रहे।
मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में सचिव ने किया स्टेडियम का निरीक्षण

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

