कुशल चुनावी रणनीति का लोहा मनवाने में साबित हुए धामी

admin
2 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट रूप से 5-0 से स्वीप कर ली है। भाजपा ने जिस तरह से पांचों सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज की है, उससे मुख्यमंत्री धामी एक बार फिर अपनी कुशल चुनावी रणनीति एवं चुनाव प्रबंधन क्षमता का लोहा मनवाने में साबित हुए हैं।
लोकसभा चुनावों की मतगणना के बीच पर्वतीय राज्य उत्तराखंड से भाजपा के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सीएम धामी के नेतृत्व में पांचों सीटों पर भाजपा के सभी उम्मीदवार अच्छी खासी लीड के साथ जीत दर्ज करा चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प के साथ उत्तराखंड में पांचों सीटों पर कमल खिलने मे सफल हुआ है। कुल मिलाकर शत प्रतिशत स्ट्राइक रेट के साथ तीसरी बार देवभूमि उत्तराखंड में सीएम धामी के नेतृत्व में भगवा फहरा है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की पांचों सीटों पर ताबड़तोड़ प्रचार प्रत्याशियों के समर्थन में किया जिसके फलस्वरूप अब पांचों सीटों पर जीत का मार्ग प्रशस्त हुआ है। देवभूमि के मिजाज को भांपने में धामी पूरी तरह कामयाब रहे और तीसरी बार उत्तराखंड में विजय के साथ धामी राजनीति के चमकते सितारे के रूप में उभरे हैं। यही नहीं, पंच निष्ठाओं के साथ पांच कमल खिलाकर मुख्यमंत्री धामी ने शीर्ष नेतृत्व के समक्ष अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता को साबित करके दिखाया है।

Share This Article