देहरादून, 01 जुलाई। भारतीय युवाओं के सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन ब्रांड, रियलमी ने आज अपनी चैंपियन सीरीज़ में सबसे नया स्मार्टफोन रियलमी सी63 पेश किया। रियलमी सी63 एक बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन है, जो अपने सेगमेंट में एकमात्र वेगन लैदर डिज़ाईन के साथ स्टाईल और ड्यूरेबिलिटी प्रदान करता है। रियलमी सी63 में 45 वॉट का फास्ट चार्जर दिया गया है, जो इसे बहुत तेजी से चार्ज कर देता है। साथ ही इसकी 5,000 एमएएच की बैटरी भारी उपयोग के बाद भी पूरे दिन पर्याप्त पॉवर प्रदान करती है। रियलमी सी63 में फ्लैगशिप लेवल के एआई अनुभव और इनोवेटिव फीचर्स जैसे एयर गेस्चर, रेनवॉटर स्मार्ट टच और इसका अत्यधिक लोकप्रिय मिनी कैप्सूल 2.0 फीचर दिए गए हैं। इस लॉन्च के बारे में रियलमी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम अपनी चैंपियन सीरीज़ में नया स्मार्टफोन, रियलमी सी63 पेश करके उत्साहित हैं। रियलमी में हम ऐसी इनोवेटिव टेक्नोलॉजी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो हमारे युवा ग्राहकों की जरूरतों और अपेक्षाओं को पूरा कर सके। रियलमी सी63 इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है, और किफायती मूल्य में अनेक आधुनिक फीचर्स प्रदान करता है। हमारा मानना है कि रियलमी सी63 अपने अद्वितीय स्टाईल, ड्यूरेबिलिटी बजट स्मार्टफोन के सेगमेंट में नए मानक स्थापित कर देगा।’’
स्मार्टफोन रियलमी सी63 पेश किया

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

