इंटर कॉलेज मे हुई हरबंस कपूर की प्रतिमूर्ति स्थापित

admin
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड राज्य के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व विधायक देहरादून कैंट स्वर्गीय हरबंस कपूर की स्मृति में हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चुना भट्टा रोड कौलागढ़ में हरबंस कपूर की मूर्ति का अनावरण सूबे के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के द्वारा किया गया।
आज प्रातः 11 बजे उत्तराखंड राज्य की राजनीति के पुरोधा, पूर्व अध्यक्ष विधानसभा,पूर्व विधायक देहरादून कैंट, पंजाबी समाज के प्रेरणास्रोत, उत्तरांचल पंजाबी महासभा के मार्गदर्शक स्वर्गीय हरबंस कपूर की स्मृति में कौलागढ़ देहरादून में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का नाम हरबंस कपूर बालिका इंटर कॉलेज रखने के साथ ही विद्यालय प्रांगण में स्व. हरबंस कपूर की प्रतिमूर्ति स्थापना के शुभ अवसर पर कृषि एवम सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी द्वारा इसका उद्घाटन किया गया। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा एफसीआई के सलाहकार सदस्य उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश महामंत्री हरीश नारंग, सुमित पांडे, स्वर्गीय हरबंस कपूर के पुत्र अमित कपूर, अशोक वर्मा, ने भाग लिया।

Share This Article