देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय देहरादून में कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागणों एवं कार्यकताओं द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर उनकी लम्बी आयु की कामना करतेे हुए बधाई एवं शुभकामनायें दी। जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने केक काटकर सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि हम सबने मिलकर कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा किया है उनसे लड़ने के लिए हम सबको एक होने की जरूरत है। उन्होंने बद्रीनाथ और मंगलौर उपचुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह से पुलिस प्रशासन ने काम किया उससे साफ जाहिर हुआ है कि पुलिस सत्ता के इशारे पर काम कर रही थी। चुनाव में गुण्डागर्दी चरम में दिखी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर खुलेआम गोलियां चलाई गई और उन्हंे वोट नही डालने दिया गया। उन्होंने कहा भाजपा गुण्डागर्दी के बल पर चुनाव जीतकर सत्ता हथियाना चाहती है जो लोकतंत्र के लिए अच्छे संकेत नही है। उन्होंने कहा भाजपा ने बाहरी व्यक्ति को चुनाव में उतारकर देवभूमि के माहौल को खराब करने का काम किया है। भाजपा प्रत्याशी गुण्डागर्दी और धनबल से चुनाव जीतना चाहते हैं। परन्तु वहां की जनता ने भाजपा को करारा जवाब दिया है जिसका खामयाजा भाजपा को हार के रूप देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हार और जीत होती रहती है पर भाजपा द्वारा डर का माहौल बनाकर पूरे देश में उत्तराखण्ड की पवित्र देवभूमि को कलंकित किया है। इस असवर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन/प्र्रशासन मथुरादत्त जोशी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा को बधाई एंव शुभकामना देते हुए कहा कि करन माहरा के कुशल नेतृत्व में पार्टी लगातार हर मोर्च पर संघर्ष करने का काम कर रही है और आगे भी उनके कुशल नेतृत्व में यह क्रम जारी रहेगा। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन/प्रशासन मथुरा दत्त जोशी, सूर्यकान्त धस्माना, पूरन सिंह रावत, महामंत्री नवीन जोशी, गोदावरी थापली, महेन्द्र सिंह नेगी, गुरूजी, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी, सलाहकार अमरजीत सिंह, मनीष नागपाल, नीरज त्यागी, प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर, महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, प्रवक्ता शीशपाल ंिसह बिष्ट, राजेश चमोली, जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,सुलेमान अली, अभिवन थापर, गिरिराज किशोर हिन्दवाण, देवेन्द्र सिंह, आशा मनोरमा डोबरियाल, पिया थापा, संजय कनौजिया, मनमोहन शर्मा, ललित भद्री, मो. इलियास अंसारी, बिरेन्द्र पंवार, सुभाष धीमान, दीवान सिह भैसोड़ा, प्रशान्त भैसोड़ा, विनीत भट्ट, सूरज क्षेत्री, आदर्श सूद, राजीव प्रजापति, नितिन कनौजिया, गुल मौहम्मद, शरीफ अहमद बेग, अनुराधा तिवाडी, सातित्री थापा, हिमाशु रावत, प्रमोद कुमार मुंशी एवं सैकड़ों कार्यकर्तातों ने भी बधाई एवं शुभकामनायें दी।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया अध्यक्ष का जन्मदिन

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

