सेवानिवृत्ति शिक्षकों को किया सम्मानित

admin
1 Min Read

देहरादून। शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर ऑल इंडियन कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी ने भारूवाला ग्रांट वार्ड 79 के अंतर्गत जाली गांव में निवास कर रहे सेवानिवृत्ति शिक्षकों को उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में केंद्रीय विद्यालय आइटीबीपी की रिटायर्ड शिक्षका श्रीमती नर्मदा राई एवं सेंट मैरी स्कूल से रिटायर्ड शिक्षक पीएस पठानिया को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष गौड़ ने कहा कि समाज की उन्नति में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। शिक्षकों की कृपा से हम ज्ञान प्राप्त करते हैं, और अपने जीवन को सफल बनाते हैं। इस अवसर पर रिटायर्ड ब्रिगेडियर एसएन राई, पीएन राई, डीएस छेत्री, मन बहादुर राणा, रवि विश्वास राय, ललित थापा, वीके अरोड़ा, एसएस थापा आदि उपस्थित रहे।

Share This Article