देहरादून, 04 अक्टूबर। राजधानी देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल आज सुबह ने स्वयं वाहन चलाकर बिना सूचना के राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश पहुंच गये, जहां उन्होंने औचक निरीक्षण किया इस दौरान जिलाधिकारी ने लाइन में लगकर ओपीडी पर्ची बनाई। चिकित्सालय में आधा घंटा व्यतीत करने के उपरांत चिकित्सकों व चिकित्सा स्टाफ को डीएम की उपस्थिति की भनक लगी। औचक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सविन बंसल ने मरीज एवं तीमारदारों की सुध ली और मरीजों से उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान सफाई व्यवस्थाओं पर डीएम ने नाराजगी भी जताई। निराश्रित वार्ड में मरीजों को नीचे लिटाए जाने पर भी गहरी नाराजगी जताई गई। डीएम के निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में चिकित्सक सीट पर नहीं मिले। डीएम ने चिकित्सालय में 5 से 6 विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात होने के उपरांत भी वार्ड तथा ऑपरेशन थिएटर में कोई मरीज न होने पर कारण पूछा। चिकित्सालय में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक के उपस्थित न रहने तथा अव्यवस्थाओं पर डीएम ने तत्काल कार्यवाही करते हुये वेतन रोकने के निर्देश जारी किये। राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में अवस्थाओं पर डीएम नाराज भी व्यक्त की। डीएम ने चिकित्सालय के स्टाफ एवं चिकित्सकों के उपस्थिति रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिए। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ऋषिकेश को अव्यवस्थाओं पर फटकार लगाई और रिकॉर्ड सहित तहसील दिवस में तलब किया। डीएम ने गढ़वाल का बेस अस्पताल होने के बाद भी चिकत्सालय में वार्ड खाली एवं मरीज का ना होना, तथा चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं पर गहरी नाराजगी जताई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ऋषिकेश सहित, ड्यूटी से नदारद मिले 4 चिकित्सकों का वेतन रोका तथा प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने के निर्देश दिये। सीएमओ से रिपोर्ट तलब की। चिकित्सालय की खराब सफाई व्यवस्था पर सम्बंधित सफाई ठेकेदार पर ,50 हजार का अर्थदंड की कार्रवाई।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश का किया औचक निरीक्षण

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

