देहरादून, 04 अक्टूबर। रायपुर क्षेत्र में टाटा मैजिक में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में एश्लेहॉल चौक पर राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा भाजपा सरकार का पुतला फूंका। श्री गोगी ने कहा कि प्रशासन और कानून व्यवस्था के मामले में राज्य की भाजपा सरकार पूरी तरह असफल हो गई है। हर दिन महिलाओं के खिलाफ अपराध अनियंत्रित तरीके से बढ़ रहे हैं। अंकिता भंडारी से लेकर रुद्रपुर में नर्स से दुष्कर्म और हत्या का मामला फिर देहरादून के आईएसबीटी में हुई दुष्कर्म की घटना, और अब राज्य की राजधानी में टाटा मैजिक के अंदर दिन दहाड़े युवती से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। गोगी ने कहा कि भाजपा के शासन में अपराधी बेखौफ हैं और देवभूमि में डकैती से लेकर बलात्कार जैसे अपराध आये दिन सामने आ रहे हैं। श्री गोगी ने कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई हो। राज्य की राजधानी में, व्यस्त क्षेत्र में जहां पुलिस भी मौजूद रहती है बलात्कार जैसी घटना हुई है। धामी सरकार के लिए ये शर्म की बात है। इन लगातार घटनाओं का मतलब ये है कि मुख्यमंत्री का कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। श्री गोगी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पीड़ित किशोरी को न्याय न मिलने तक चुप नहीं बैठेंगे। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष पूरण सिंह रावत, मोहन थापली, सावित्री थापा, मनमोहन शर्मा ,ललित बदी, अभिषेक तिवारी, संजय गौतम, लक्की राणा, शिवम्, सूरज, मुकीम अहमद, मंजू चौहान, वीरेंद्र पवार,पूनम कंडारी, परदीप कुमार निधि, नीरज, राम सिंह, वंदना रही, मीना, शजादअनसारी, रवि हसन,आदर्श,अशोक कुमार, हरिंद्र सिंह बेदी, श्जाद अली, भूपेंद्र यादव, जगल सिंह, निहूल सिंह आदि उपस्थित थे।
टाटा मैजिक में युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामला : भाजपा सरकार का पुतला फूंका

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

