Uttarakhand News: श्री बद्रीनाथ और केदारनाथ के लिए पूजा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, ऑफिशियल वेबसाइट पर इस दिन तक कर सकते हैं बुक…

admin
2 Min Read

उत्तराखंड : आगामी यात्राकाल के लिए श्री बद्रीनाथ धाम और श्री केदारनाथ धाम में होने वाली पूजा की ऑनलाइन बुकिंग गुरुवार से श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की आधिकारिक वेबसाइट http://badrinath-kedarnath.gov.in पर शुरू हो गई है.

बीकेटीसी (BKTC) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि इस यात्रा वर्ष में श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई और श्री केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को खुल रहे हैं. तीर्थयात्री मंदिर समिति की वेबसाइट से श्री बदरीनाथ और श्री केदारनाथ धाम में होने वाली प्रातः कालीन, सायं कालीन और लंबी अवधि की पूजाओं की बुकिंग 30 जून की अवधि तक के लिए बुक कर सकते हैं. पूजा के लिए शुल्क में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई है.

श्री बदरीनाथ धाम की पूजा में अभिषेक, महाभिषेक पूजा, वेदपाठ, गीता पाठ, विष्णुसहस्त्रनाम पूजा, चांदी आरती, स्वर्ण आरती, गीत गोविंद पाठ शयन आरती आदि शामिल हैं. इसी तरह श्री केदारनाथ धाम की पूजा में रुद्राभिषेक, लघु रुद्राभिषेक महामृत्युंजय पाठ, षोडशोपचार पूजा, सायं कालीन आरती आदि शामिल है. ऑनलाइन पूजा के शुल्क मंदिर समिति की वेबसाइट पर उपलब्ध है.

93 पूजाएं ऑनलाइन बुक

बीकेटीसी की वेबसाइट पर अभी तक 93 पूजाएं ऑनलाइन बुक हुई हैं. श्री बदरीनाथ के लिए कुल 32 महाभिषेक और अभिषेक पूजा और केदारनाथ के लिए 61 षोडशोपचार पूजा बुक हुई हैं. इंटरनेट कार्डिनेटर दीपेन्द्र रावत के अनुसार श्री बदरीनाथ धाम के लिए 30 फीसदी और श्री केदारनाथ धाम के लिए 20 फीसदी पूजाएं ऑनलाइन बुक हो रही हैं.

Share This Article