Gold Price Today 8 September: सोने-चांदी में बड़ी गिरावट, दिल्ली-मुंबई में ₹1.07 लाख पर; क्या दर $5,000/औंस तक जाएगा?

सोमवार, 8 सितंबर 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। घरेलू वायदा बाजार MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना ₹606 यानी 0.56% गिरकर ₹1,07,122 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। शुक्रवार को यही अनुबंध ₹1,07,807/10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर था।
इसी तरह दिसंबर डिलीवरी वाला सोना भी ₹612 गिरकर ₹1,08,176/10 ग्राम पर आ गया। चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। दिसंबर अनुबंध ₹977 यानी 0.78% टूटकर ₹1,23,720 प्रति किलो पर पहुंचा। जबकि 3 सितंबर को यह ₹1,26,300 प्रति किलो के 14 साल के उच्च स्तर पर था।
✦ अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल
-
COMEX पर दिसंबर गोल्ड फ्यूचर्स 0.68% गिरकर $3,628.35/औंस पर
-
स्पॉट गोल्ड $3,584.40/औंस
-
COMEX सिल्वर फ्यूचर्स 0.7% गिरकर $41.26/औंस
-
स्पॉट सिल्वर 0.88% टूटी और $40.64/औंस पर
✦ गिरावट की वजह
-
मुनाफावसूली: हाल के रिकॉर्ड हाई के बाद निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग की।
-
डॉलर की कमजोरी और अमेरिकी जॉब डेटा: फेड से ब्याज दर कटौती की उम्मीदें बढ़ीं।
-
अमेरिकी प्रशासन की घोषणा: सोने और कुछ धातुओं पर टैरिफ छूट दी गई, जिससे डिमांड पर असर पड़ा।
-
चीन का गोल्ड रिजर्व: पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना लगातार 10वें महीने गोल्ड रिजर्व बढ़ा रहा है। अगस्त 2025 में रिजर्व 74.02 मिलियन ट्रॉय औंस पर पहुंचा।
✦ गोल्डमैन सैक्स का अनुमान
गोल्डमैन सैक्स ने कहा है कि अगर फेड पर राजनीतिक दबाव बढ़ता है और निवेशक बॉन्ड से पूंजी हटाकर गोल्ड में निवेश करते हैं, तो सोने की कीमतें $5,000/औंस तक जा सकती हैं।
✦ 20 साल का सफर
2005 में सोना ₹7,638/10 ग्राम था, जबकि 2025 में यह ₹1 लाख के पार है—यानी 1,200% की बढ़त। इस साल (2025) अब तक सोना 31% रिटर्न दे चुका है।
✦ भारतीय शहरों में 8 सितंबर के भाव
-
मुंबई: ₹1,07,400/10 ग्राम
-
दिल्ली: ₹1,07,210/10 ग्राम
-
कोलकाता: ₹1,07,260/10 ग्राम
-
चेन्नई: ₹1,07,200/10 ग्राम