Uttarakhand News: 15 दिन में दुरुस्त होगा चारधाम यात्रा मार्ग, गौ-तस्करों पर कसेगा शिकंजा, CM ने दिए सख्त निर्देश….

1 Min Read

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शासकीय आवास पर प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन, कानून व्यवस्था, पुनर्निर्माण और प्रशासनिक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की. सीएम ने निर्देश दिए कि आपदा प्रभावित परिवारों को मानक के मुताबिक त्वरित सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए और किसानों की क्षति का आकलन जल्द पूरा कर रिपोर्ट सरकार को भेजी जाए.

सीएम ने स्पष्ट किया कि नदी-नालों के किनारे किसी भी प्रकार का निर्माण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, ताकि भविष्य में आपदा जोखिम को न्यूनतम किया जा सके. चारधाम यात्रा मार्ग की सड़कों को पंद्रह दिनों के भीतर दुरुस्त करने पर उन्होंने विशेष बल दिया. साथ ही धर्मांतरण कानून से जुड़े मामलों की गहन समीक्षा, सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों पर सख्त निगरानी और गौ-तस्करी पर कठोरतम रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाने के निर्देश भी दिए.

सीएम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रदेशभर में बहुउद्देशीय शिविर और स्वास्थ्य कैंप आयोजित करने के साथ ही 1905 सीएम हेल्पलाइन की नियमित समीक्षा कर जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया.

Share This Article