‘पॉलिटिकल असैसिनेशन’ – टर्निंग प्वाइंट यूएसए के सह-संस्थापक चार्ली कर्क की हत्या

Daily Prime Desk
1 Min Read

टर्निंग प्वाइंट यूएसए के सह-संस्थापक और ट्रंप के कट्टर समर्थक चार्ली कर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब वह “अमेरिकन कमबैक टूर” की शुरुआत करने यूटा पहुंचे थे।

कर्क पर गोलीबारी यूटा वैली यूनिवर्सिटी में हुई। चश्मदीदों के अनुसार, गोलियां संभवतः किसी ऊंची जगह से चलाई गईं। उन्हें तुरंत मेडिकल टीम ने संभाला, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

हमले के बाद पूरे अमेरिका में सियासी हलचल तेज़ हो गई। इसे बढ़ती राजनीतिक हिंसा से जोड़कर देखा जा रहा है। अब तक पुलिस ने एक संदिग्ध से पूछताछ की है, जिसे बाद में छोड़ दिया गया। वास्तविक हमलावर की तलाश जारी है।

Share This Article