समुद्र प्रदक्षिणा अभियान से उठी भारत की नई लहर, महिलाएं करेंगी 26,000 मील की समुद्री यात्रा

Daily Prime Desk
1 Min Read

भारत का गौरव बढ़ाने वाली 10 बहादुर महिला अफसरों ने गुरुवार से अपनी ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत की। मुंबई से IASV त्रिवेणी पर सवार ये अफसर लगभग 9 महीने तक समंदर में रहकर दुनिया की परिक्रमा करेंगी।

 

यह पहली बार है जब थल, जल और वायु सेना की महिला अफसर मिलकर एक वैश्विक नौकायन अभियान कर रही हैं। इस दौरान उन्हें 3 बड़े केप्स और कई चुनौतीपूर्ण जलक्षेत्र पार करने होंगे।

 

दल ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, कनाडा और दक्षिण अफ्रीका के चार बंदरगाहों पर रुकेगा। इस बीच दल को मौसम की मार, ऊँची लहरें और तकनीकी चुनौतियों से जूझना होगा।

 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह मिशन नारी शक्ति और आत्मनिर्भर भारत की शक्ति को पूरी दुनिया के सामने रखेगा।

Share This Article