जापान को समुद्र में मिला ‘जादुई कीचड़’, चीन की रेयर अर्थ पकड़ तोड़ने की दिशा में बड़ी कामयाबी

जापान ने दुर्लभ खनिजों के क्षेत्र में एक बड़ी रणनीतिक उपलब्धि हासिल की है। देश को प्रशांत महासागर में स्थित मार्कस द्वीप (मिनामितोरिशिमा) के पास समुद्र तल से दुर्लभ खनिजों से भरपूर कीचड़ मिलने की पुष्टि हुई है, जिसे मीडिया में ‘जादुई कीचड़’ कहा जा रहा है।
इस कीचड़ में बड़ी मात्रा में रेयर अर्थ एलिमेंट्स (Rare Earth Elements) पाए गए हैं, जो स्मार्टफोन, इलेक्ट्रिक वाहन, पवन ऊर्जा, रक्षा उपकरण और सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं। अब तक इन खनिजों की वैश्विक आपूर्ति पर चीन का दबदबा रहा है, लेकिन जापान की यह खोज इस निर्भरता को कम करने में अहम भूमिका निभा सकती है।
जापानी वैज्ञानिकों का कहना है कि यह संसाधन भविष्य में देश की तकनीकी और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को मजबूत कर सकता है। फिलहाल इसकी व्यावसायिक खुदाई और पर्यावरणीय प्रभावों पर अध्ययन जारी है




