टीम इंडिया के लिए नई पहचान: ड्रीम11 के बाद अपोलो टायर्स बना नया जर्सी स्पॉन्सर, 579 करोड़ की डील पक्की

Daily Prime Desk
1 Min Read

भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पर अब नया लोगो नज़र आएगा। BCCI ने मंगलवार को ऐलान किया कि अपोलो टायर्स अगले ढाई साल तक भारतीय टीम का आधिकारिक लीड स्पॉन्सर होगा। यह करार मार्च 2028 तक चलेगा और इसकी कुल कीमत 579 करोड़ रुपये है।

 

इस साझेदारी में भारतीय क्रिकेट की सभी टीमें शामिल हैं – पुरुष, महिला, अंडर-19 और अन्य जूनियर टीम। यानी हर स्तर पर अपोलो टायर्स टीम इंडिया की पहचान के तौर पर दिखाई देगा।

 

यह डील ऐसे समय आई है जब ड्रीम11 को सरकारी पाबंदियों के कारण समय से पहले अनुबंध छोड़ना पड़ा। BCCI ने फिर से बोली लगवाई जिसमें अपोलो टायर्स ने Canva और JK Tyre को पछाड़ते हुए जीत हासिल की।

Share This Article