स्मृति मंधाना की 117 रनों की पारी से भारत ने किया सीरीज़ बराबर, ऑस्ट्रेलिया ढहा 190 पर

Daily Prime Desk
1 Min Read

नई चंडीगढ़। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा वनडे 102 रनों से जीत लिया। इस जीत की नायिका रहीं स्मृति मंधाना, जिन्होंने 91 गेंदों में 117 रन ठोक डाले।

 

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 292 रन बनाए। मंधाना और प्रार्थिका रावल के बीच 70 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई। हालांकि, मंधाना के आउट होने के बाद भारतीय बल्लेबाजी थोड़ी कमजोर दिखी और अंतिम ओवर से पहले ही टीम ऑलआउट हो गई।

 

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और शुरुआती 5 ओवरों में ही दोनों ओपनर लौट गए। एलिसे पेरी और सुथरलैंड ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच पाए।

 

भारत की ओर से क्रांति गौड़ ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 10 ओवर में सिर्फ 28 रन देकर 3 विकेट झटके।

 

इस जीत से भारत ने सीरीज़ 1-1 से बराबर कर ली है। तीसरा और निर्णायक मैच 20 सितम्बर को दिल्ली में खेला जाएगा।

Share This Article