उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025: 16 दिन तक गूंजेगा देहरादून का स्टेडियम

Daily Prime Desk
1 Min Read

उत्तराखंड क्रिकेट संघ ने ऐलान किया है कि इस बार का उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) 23 सितम्बर से 8 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होगा। सभी मैच देहरादून स्थित राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

कुल 16 दिनों तक चलने वाले इस क्रिकेट महाकुंभ में स्थानीय खिलाड़ियों को अवसर मिलेगा कि वे अपनी प्रतिभा राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक दिखा सकें। लीग को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Share This Article