ज़ुबीन गर्ग की आकस्मिक मौत: भारतीय संगीत को बड़ा झटका, प्रशंसक और कलाकारों में शोक

Daily Prime Desk
1 Min Read

प्रसिद्ध असमिया गायक ज़ुबीन गर्ग अब हमारे बीच नहीं रहे। 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में हुए स्कूबा डाइविंग हादसे में उनका निधन हो गया। उनके साथ North East India Festival में जाने वाले अन्य कलाकार सुरक्षित थे।

 

पानी में जाते समय उन्हें सांस लेने में दिक्कत आई और उन्हें समुद्र से निकालकर अस्पताल ले जाया गया। बावजूद इसके, उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके जाने से संगीत जगत में शोक का माहौल है।

 

असम सरकार ने 20 से 22 सितंबर तक तीन दिन का राज्य शोक घोषित किया। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि ज़ुबीन गर्ग ने असम और भारतीय संगीत को जो योगदान दिया, उसकी भरपाई संभव नहीं है।

Share This Article