आज शाम 5 बजे मोदी का राष्ट्र को संदेश, H-1B वीजा, GST और टैरिफ पर टिकी निगाहें

Daily Prime Desk
1 Min Read

देश की निगाहें आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिकी हैं, क्योंकि वे शाम 5 बजे लाइव देश को संबोधित करेंगे। यह संबोधन ऐसे समय में हो रहा है जब कई आर्थिक और कूटनीतिक मुद्दे चर्चा के केंद्र में हैं।

 

1. GST सुधार – हाल ही में जीएसटी काउंसिल ने नई दरों की घोषणा की है। माना जा रहा है कि पीएम मोदी इस पर विस्तार से बताएंगे और संभव है कि जनता को कुछ राहत उपायों की जानकारी दें।

 

 

2. H-1B वीजा नियम – अमेरिकी प्रशासन की नई नीतियों के चलते भारतीय पेशेवरों पर खतरा मंडरा रहा है। इस मुद्दे पर पीएम मोदी का रुख स्पष्ट हो सकता है।

 

 

3. टैरिफ और व्यापार संबंध – भारत-अमेरिका के बीच टैरिफ विवाद के चलते निर्यातकों पर असर पड़ा है। उम्मीद है कि पीएम मोदी इस पर अपनी रणनीति साझा करेंगे।

 

 

 

विशेषज्ञों का मानना है कि मोदी का यह संबोधन न केवल आम लोगों के लिए राहत संदेश ला सकता है, बल्कि भारतीय उद्योग जगत और आईटी प्रोफेशनल्स को भी दिशा दे सकता है।

Share This Article