71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में शाहरुख खान और विक्रांत मैसी ने साझा किया बेस्ट एक्टर का खिताब, रानी मुखर्जी बनीं बेस्ट एक्ट्रेस

Daily Prime Desk
1 Min Read

नई दिल्ली। 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन मंगलवार को विज्ञान भवन, दिल्ली में हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस प्रतिष्ठित समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया।

 

शाहरुख खान ने अपने करियर की ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता। यह उनका पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड है। इसी श्रेणी में अभिनेता विक्रांत मैसी को भी फिल्म 12th फेल के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया। दोनों सितारों ने यह पुरस्कार साझा किया।

 

अभिनेत्री रानी मुखर्जी को फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे में दमदार परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्ट्रेस घोषित किया गया। यह उनके करियर का सबसे बड़ा राष्ट्रीय सम्मान है।

Share This Article