इतिहास और आधुनिकता का संगम: पीएम मोदी ने किया त्रिपुरेश्वरी मंदिर का पुनर्विकसित स्वरूप राष्ट्र को समर्पित

Daily Prime Desk
1 Min Read

त्रिपुरा के उदयपुर में स्थित ऐतिहासिक त्रिपुरेश्वरी मंदिर अब एक नए और भव्य रूप में श्रद्धालुओं के लिए खुल चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इसका औपचारिक उद्घाटन किया।

 

करीब 524 साल पुराने इस मंदिर का निर्माण त्रिपुरा के शासक महाराजा धन्य माणिक्य ने कराया था। इसे भारत के 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है।

 

केंद्र सरकार की PRASHAD योजना के तहत मंदिर का पुनर्विकास किया गया। इसमें लगभग 6,784 वर्ग मीटर के विशाल ग्राउंड फ्लोर का निर्माण हुआ है, जिसमें 86 दुकानें, लॉबी, प्रसाद घर और मल्टी-पर्पज़ हॉल शामिल हैं। ऊपर की मंजिल पर पुजारियों व कर्मचारियों के लिए क्वार्टर और सबसे ऊपरी मंजिल पर भव्य नाट मंडप और मुख्य मंदिर है।

 

भक्तों की सुविधा के लिए आधुनिक लिफ्ट, रैंप और सुरक्षित मार्ग बनाए गए हैं।

 

प्रधानमंत्री ने पूजा अर्चना कर मंदिर को राष्ट्र को समर्पित किया और कहा कि यह केवल एक धार्मिक स्थल नहीं बल्कि भारत की आस्था, संस्कृति और पर्यटन विकास का केंद्र बनेगा।

Share This Article