ISRO Recruitment 2025: Scientist/Engineer के 320 पदों पर भर्ती, सैलरी 1.77 लाख तक

Daily Prime Desk
1 Min Read

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने वर्ष 2025 के लिए Scientist/Engineer पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती के तहत कुल 320 पद भरे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-10 पे स्केल के अनुसार ₹56,100 से लेकर ₹1,77,500 तक वेतन मिलेगा।

इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है और अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2025 है। इच्छुक उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग या साइंस डिग्री होना अनिवार्य है।

महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। ऐसे उम्मीदवार बिना किसी शुल्क के आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आवेदन फॉर्म ISRO की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर उपलब्ध है।

Share This Article