देश
BCCI को मिला नया अध्यक्ष: मिथुन मन्हास बने भारतीय क्रिकेट बोर्ड के नए मुखिया, राजीव शुक्ला उपाध्यक्ष और देवजीत सैकिया बने सचिव

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को नया नेतृत्व मिल गया है। पूर्व क्रिकेटर मिथुन मन्हास को सर्वसम्मति से बोर्ड का नया अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने रॉजर बिन्नी की जगह संभाली है। वहीं वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि देवजीत सैकिया को सचिव बनाया गया है।
मिथुन मन्हास का घरेलू क्रिकेट में शानदार करियर रहा है। वह जम्मू-कश्मीर और दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी खेल चुके हैं और लंबे समय तक टीम की कमान भी संभाली। मन्हास के चयन से भारतीय क्रिकेट में नए नेतृत्व और नई ऊर्जा की उम्मीद जताई जा रही है।
BCCI की यह नई कार्यकारिणी आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट के विकास की रणनीति तैयार करेगी और विश्व क्रिकेट में भारत की मजबूती को और आगे बढ़ाएगी।



