बिग बॉस 19 से आवेज़ दरबार का सफर खत्म, गौहर खान के रियलिटी चेक के बाद हुए एलिमिनेट

Daily Prime Desk
1 Min Read

बिग बॉस 19 का 28 सितंबर 2025 का एपिसोड बेहद भावुक कर देने वाला साबित हुआ। इस एपिसोड में घर से जाने वाले कंटेस्टेंट बने मशहूर कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया स्टार आवेज़ दरबार।

सूत्रों के मुताबिक, शो में आए स्पेशल गेस्ट गौहर खान ने घरवालों को रियलिटी चेक दिया, जिसके बाद घर का माहौल पूरी तरह बदल गया। इस दौरान माहौल इतना भावुक हो गया कि कई कंटेस्टेंट्स की आंखें भर आईं।

आवेज़ दरबार के बाहर होने से उनके फैन्स और घरवाले दोनों हैरान रह गए। खासकर अभिषेक बजाज इस एलिमिनेशन से टूट गए और रो पड़े। वहीं अमाल मलिक खुद को इस स्थिति के लिए दोषी मानते हुए गिल्टी फील कर रहे थे।

आवेज़ का सफर भले ही बिग बॉस के घर में खत्म हो गया हो, लेकिन उनकी मौजूदगी और एनर्जी ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है।

Share This Article