दिल्ली को मिला बीजेपी का नया भव्य दफ़्तर, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बोले- जनसंघ से भाजपा तक की 45 साल की यात्रा ऐतिहासिक

Daily Prime Desk
1 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली में भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया। राजधानी के दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर बने इस अत्याधुनिक भवन का लोकार्पण भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए ऐतिहासिक पल माना जा रहा है। यह पाँच मंज़िला इमारत आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिसमें ऑडिटोरियम, बड़ी मीटिंग हॉल, पुस्तकालय, पार्किंग और पर्यावरण के अनुकूल डिज़ाइन शामिल हैं।

इस भवन की नींव भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने 9 जून 2023 को रखी थी। लगभग 2.23 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस कार्यालय का निर्माण 843 दिनों में पूरा हुआ। उद्घाटन अवसर पर पीएम मोदी और भाजपा नेताओं ने हवन भी किया।

अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि भाजपा की स्थापना को 45 साल पूरे हो गए हैं और इसकी जड़ें 1951 में भारतीय जनसंघ के रूप में पड़ी थीं। उन्होंने दिल्ली को “मिनी इंडिया” बताते हुए कहा कि यह शहर हमेशा भाजपा के संघर्ष और विस्तार का साक्षी रहा है। मोदी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस भवन को केवल दफ़्तर नहीं, बल्कि सेवा और जनसमर्पण का केंद्र बनाया जाए।

Share This Article