देश

2028 तक पूरी तरह लागू होगा 8वां वेतन आयोग, कर्मचारियों को 2026 से मिलेगा एरियर, बेसिक सैलरी 18 से 44 हजार तक

 वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा, लेकिन इसे पूरी तरह लागू होने में 2028 तक का समय लग सकता है। इस वजह से केंद्रीय कर्मचारियों को 2 साल का एरियर भी मिलने की संभावना है।

इस आयोग के लागू होने के बाद कर्मचारियों की बेसिक सैलरी ₹18,000 से बढ़कर ₹44,000 तक हो सकती है। दरअसल, वेतन वृद्धि की गणना के लिए फिटमेंट फैक्टर 2.46 रखा जा सकता है। यानी मौजूदा बेसिक पे को इस गुणक से गुणा करके नई सैलरी तय होगी।

जानकारी के मुताबिक, आयोग का गठन तो तय है, लेकिन अभी तक इसके सदस्यों की सूची और टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। माना जा रहा है कि इससे 50 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और 65 लाख पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे।

इस बार भी DA (महंगाई भत्ता) को 0% से शुरू किया जाएगा, क्योंकि नई बेसिक सैलरी में महंगाई का असर पहले ही शामिल माना जाएगा। पुराने रिकॉर्ड बताते हैं कि किसी भी वेतन आयोग को पूरी तरह लागू होने में औसतन 2 से 3 साल लग जाते हैं, इसलिए 8वें आयोग का प्रभावी तौर पर लागू होना 2028 तक संभव माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button