महिला वर्ल्ड कप 2025: पाकिस्तान ने जीता टॉस, भारत पहले बल्लेबाजी करेगी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

Daily Prime Desk
1 Min Read

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस रोमांचक मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है, जिसके चलते भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है।

भारत की कप्तानी हरमनप्रीत कौर कर रही हैं जबकि पाकिस्तान की कमान फातिमा सना के हाथों में है।

भारत की प्लेइंग-11 में शामिल हैं — प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़ और नल्लापुरेड्डी चरणी।

पाकिस्तान की टीम में मुनीबा अली, सदफ शमास, सिदरा अमीन, रमीन शमीम, आलिया रियाज, सिदरा नवाज (विकेटकीपर), फातिमा सना (कप्तान), नतालिया परवेज, डायना बेग, नाशरा संधू और सादिया इकबाल शामिल हैं।

इतिहास की बात करें तो भारत ने अब तक पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए सभी 11 वनडे मुकाबलों में जीत हासिल की है। अब देखना यह होगा कि क्या पाकिस्तान इस रिकॉर्ड को तोड़ पाता है या भारत एक और जीत दर्ज करता है।

Share This Article