भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन तैयार, रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने साझा किया वीडियो झलक

Daily Prime Desk
1 Min Read

भारतीय रेलवे ने देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन को तैयार कर लिया है। यह ट्रेन पर्यावरण के अनुकूल और शून्य उत्सर्जन वाली होगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस ऐतिहासिक परियोजना की एक झलक साझा की है, जिसमें ट्रेन का डिज़ाइन और तकनीकी निर्माण स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

यह ट्रेन चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में तैयार की गई है। यहां इसका “ड्राइविंग पावर कार” यानी इंजन को सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है। रेलवे मंत्रालय के अनुसार, यह ट्रेन जल्द ही ट्रायल रन के लिए पटरी पर उतारी जाएगी।

हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन शुरू होने के बाद भारत, जर्मनी और चीन जैसे देशों की सूची में शामिल हो जाएगा, जिन्होंने हाइड्रोजन तकनीक आधारित ट्रेनें विकसित की हैं।

रेल मंत्री ने कहा कि यह परियोजना “वोकल फॉर लोकल” के तहत पूरी तरह भारत में निर्मित तकनीक से तैयार की गई है। यह कदम रेलवे के नेट-जीरो कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य 2030 की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा।

Share This Article