Dhanteras 2025: आज से शुरू शुभ धनतेरस, जानें पूजा का सही समय और विधि

Daily Prime Desk
1 Min Read

कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का पर्व आज देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार धनतेरस का शुभ मुहूर्त आज शाम 6:30 बजे से रात 8:30 बजे तक रहेगा। इस अवधि में की गई खरीदारी और पूजन अत्यंत फलदायी मानी जाती है।
इस दिन भगवान धनवंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा का विशेष महत्व होता है। पूजा के लिए घर के उत्तर-पूर्व दिशा में दीपक जलाकर धन, तिजोरी और नए खरीदे गए बर्तन या आभूषणों की आराधना की जाती है। मान्यता है कि धनतेरस पर की गई खरीदी समृद्धि और सौभाग्य लाती है।

Share This Article