खेल
सुजीत कलकल ने रचा इतिहास: भारत को अंडर-23 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में दिलाया पहला गोल्ड

भारत के युवा पहलवान सुजीत कलकल ने अंडर-23 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग के फाइनल मुकाबले में सुजीत ने उज्बेकिस्तान के पहलवान उमिदजोन जलोलोव को 10-0 के बड़े अंतर से पराजित किया।
यह मुकाबला पूरी तरह एकतरफा रहा, जहां सुजीत ने शुरुआत से ही अपने तकनीकी मूव्स और ताकतवर ग्रिप से प्रतिद्वंद्वी को कोई मौका नहीं दिया।
इस जीत के साथ सुजीत ने न केवल भारत का नाम रोशन किया, बल्कि भविष्य में सीनियर स्तर पर देश की उम्मीदों को और मजबूत किया है।
वहीं, भारतीय महिला टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत और पाँच कांस्य पदक अपने नाम किए। इस प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला टीम ने टीम चैंपियनशिप का ओवरऑल खिताब जीता, जो देश के लिए गर्व का क्षण है।




