राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 2 नवंबर से उत्तराखंड दौरे पर, 25वीं वर्षगांठ समारोह में होंगी शामिल

Daily Prime Desk
1 Min Read

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 2 नवंबर 2025 से तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगी। यह यात्रा राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित रजत जयंती समारोह का हिस्सा है। इस दौरान राष्ट्रपति देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल के दौरे पर रहेंगी।

यात्रा कार्यक्रम:
📅 2 नवंबर:
राष्ट्रपति मुर्मु सबसे पहले देहरादून पहुंचेंगी, जहां से वे हरिद्वार के पतंजलि विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। शाम को वे देहरादून लौटकर राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति निकेतन में रात्रि विश्राम करेंगी।

📅 3 नवंबर:
अगले दिन राष्ट्रपति उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी, जिसमें राज्य के 25 वर्षों की विकास यात्रा पर चर्चा होगी। इसके बाद वे शाम को नैनीताल जाएंगी और राजभवन में ठहरेंगी।

📅 4 नवंबर:
तीसरे दिन राष्ट्रपति कैँची धाम आश्रम में दर्शन करेंगी। इसके बाद वे कुमाऊँ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर मेधावी छात्रों को सम्मानित करेंगी।
यात्रा पूर्ण कर राष्ट्रपति मुर्मु दोपहर में नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

Share This Article