सीएम धामी का बड़ा ऐलान: विश्व कप स्टार स्नेह राणा को मिलेगी 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, फोन पर दी बधाई

Daily Prime Desk
1 Min Read

उत्तराखंड की बेटी और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर स्नेह राणा को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। सीएम धामी ने स्नेह राणा से फोन पर बात कर उन्हें और पूरे राज्य की ओर से शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्नेह राणा ने अपनी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण से उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को हरसंभव सहायता और प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है।
स्नेह राणा ने विश्व कप में अपने शानदार प्रदर्शन से देशभर में प्रशंसा पाई है। उनके इस योगदान को राज्य सरकार ने गर्व की उपलब्धि बताया है।

Share This Article