फिलीपींस में कालमेगी तूफान का कहर: 140 से अधिक मौतें, सैकड़ों लापता; राष्ट्रपति ने घोषित की इमरजेंसी

Daily Prime Desk
1 Min Read

फिलीपींस इन दिनों भीषण प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। शक्तिशाली कालमेगी (Kalmaegi) तूफान ने देश के कई इलाकों में भारी तबाही मचाई है। अब तक 140 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि सैकड़ों लोग लापता बताए जा रहे हैं।
सरकारी रिपोर्टों के अनुसार, तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश से तटीय और पहाड़ी क्षेत्रों में हजारों घर नष्ट हो गए हैं। बिजली, संचार और परिवहन व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है।
राष्ट्रपति फर्डिनान्ड मार्कोस जूनियर ने देश के कई प्रांतों में राष्ट्रीय आपातकाल (State of Emergency) घोषित कर दी है और सेना को राहत कार्यों में लगाया गया है।
तूफान के अब वियतनाम की ओर बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। फिलीपींस सरकार ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Share This Article