बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी का मनमोहक नज़ारा, श्रद्धालुओं की बढ़ी भीड़

Daily Prime Desk
1 Min Read

बद्रीनाथ धाम में हुई बर्फबारी के बाद ठंड में तेज़ी आ गई है। शीतल हवाओं के बीच भी भगवान बद्री विशाल के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। धाम और आसपास के पर्वत बर्फ से ढक गए हैं जिससे दृश्य बेहद मनमोहक हो गया है। श्रद्धालुओं ने कहा कि बर्फबारी में दर्शन करना अलौकिक अनुभव है। बता दें कि बद्रीनाथ धाम के कपाट 25 नवंबर को बंद होंगे।

Share This Article