डोनाल्ड ट्रंप ने दी भारत आने की संकेत, पीएम मोदी को बताया ‘महान मित्र’, बोले– “ट्रेड बातचीत चल रही है अच्छी तरह

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि वे अगले वर्ष यानी 2026 में भारत की यात्रा कर सकते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें ‘महान व्यक्ति’ और ‘एक सच्चे मित्र’ बताया।
ट्रंप ने कहा, “वह (मोदी) मेरे दोस्त हैं… वह चाहते हैं कि मैं भारत आऊं। हम इस पर विचार कर रहे हैं… यह संभव है, हां।”
उन्होंने आगे कहा कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड वार्ता सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है। ट्रंप ने इस दौरान भारत द्वारा रूस से तेल आयात में कमी के फैसले की भी सराहना की और कहा कि यह दोनों देशों के बीच संबंधों को और मज़बूत बनाएगा।
यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और भारत के बीच कई व्यापारिक और रणनीतिक मुद्दों पर बातचीत चल रही है। ट्रंप का यह दौरा अगर तय होता है तो यह दोनों देशों के रिश्तों में एक नया अध्याय जोड़ सकता है।




