कटरीना कैफ और विक्की कौशल बने माता-पिता, 7 नवंबर को गूंजी किलकारी, मां-बेटा दोनों स्वस्थ

Daily Prime Desk
1 Min Read

बॉलीवुड के पावर कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर खुशियों ने दस्तक दी है। 7 नवंबर 2025 को एक्ट्रेस ने मुंबई के हिंदूजा हॉस्पिटल में एक बेबी बॉय को जन्म दिया है।

कपल ने सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी को साझा करते हुए लिखा —

“हमारा नन्हा सा खुशी का पिटारा आ गया है। 7 नवंबर 2025 — प्यार और कृतज्ञता के साथ हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं।”

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और पूरी निगरानी में हैं। फिलहाल डिस्चार्ज डेट तय नहीं की गई है।

कटरीना और विक्की ने दिसंबर 2021 में राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट बड़वारा में शादी की थी। तब से यह जोड़ी बॉलीवुड की सबसे प्यारी और प्रेरणादायक जोड़ियों में से एक मानी जाती है।

फैंस और सेलेब्रिटीज सोशल मीडिया पर कपल को बधाई दे रहे हैं। करीना कपूर खान, सोनम कपूर, परिणीति चोपड़ा समेत कई सितारों ने कहा — “Welcome to the Boy Mamma Club!”

इस खुशखबरी के बाद फैंस ने बच्चे का नाम और शक्ल देखने की उत्सुकता भी जताई है।

Share This Article